{"_id":"5b5756de4f1c1b6f548b658e","slug":"15324505211-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी बदलने पर गश खाकर गिरी महिला सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी बदलने पर गश खाकर गिरी महिला सिपाही
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी बदलने पर गश खाकर गिरी महिला सिपाही
शिकायत मिलने पर पहरे पर तैनात की गई थी कांस्टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र के एक थाने पर तैनात महिला को शिकायत मिलने पर कार्यालय की ड्यूटी से हटाकर पहरे पर तैनात कर दिया गया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल एक विधायक के गनर की पत्नी है। उस पर पीड़ितों से रुपये लेने का आरोप है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला सिपाही क्षेत्र के एक थाने पर ड्यूटी करती है। कांस्टेबल के खिलाफ किसी ने पीड़ितों से रिसीविंग देने के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत की थी। इस पर उसे कार्यालय की ड्यूटी से हटाकर पहरे पर खड़ा कर दिया गया था। इससे महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर पड़ी। उपचार के बाद महिला कांस्टेबल वापस थाने लौट आई। महिला ने शिकायत करने वाले पुलिसकर्मी को भी स्थानांतरण कराने की धमकी दी।