{"_id":"5b5608374f1c1bed5e8b4d8b","slug":"153236485013-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के सुश्रुत ट्रामा अस्पताल के डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के सुश्रुत ट्रामा अस्पताल के डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
डाक्टरों की लापरवाही गई हादसे में घायल युवक की जान
- पीड़ित परिजनों दिल्ली के सुश्रुत ट्रामा अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर पर फिर सवाल उठने लगे हैं। संस्थान के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए एक परिवार ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनके मरीज की मौत हुई है। जबकि अस्पताल प्रबंधन इन आरोपों को निराधार बता रहा है।
पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविवार देर रात शास्त्री पार्क के पास अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय विकास मिश्रा को टक्कर मार दी थी। उन्हें सुश्रुत ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में विकास को सीने और कंधे में चोट की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने दर्द निवारक दवाओं की डोज देने का जिक्र किया। बावजूद इसके मरीज को आराम नहीं मिला। इसके चलते मरीज के परिजन विवेक को अन्य अस्पताल में रेफर करने की गुहार लगाई। लेकिन डॉक्टरों ने न तो दर्द की वजह जानने की कोशिश की और नही रेफर किया। सोमवार सुबह करीब छह बजे विकास की मौत हो गई।
कूल्हा टूटने की वजह से नहीं किया रेफर
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय बहल ने बताया कि मरीज के सीने, कंधे और पेट में गंभीर चोटें थी। इसके अलावा मरीज का ब्लड प्रेशर भी लगातार कम होता जा रहा था। कूल्हा टूटने की वजह से मरीज को रेफर नहीं किया जा सकता था। इसमें डॉक्टरों की लापरवाही कहीं नहीं दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार देती है निशुल्क इलाज
सड़क हादसे में घायल का दिल्ली सरकार की ओर से निशुल्क इलाज किया जाता है। यह व्यवस्था दिल्ली-एनसीआर के सभी अस्पतालों में है। साथ ही अस्पताल तक लाने वाले व्यक्ति को भी सरकार सम्मानित करती है। इसी वर्ष शुरू हुई इस योजना के तहत काफी लोगों को लाभ भी मिला है। परिजनों के अनुसार वे भी इसी योजना के तहत निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें रेफर ही नहीं किया।