{"_id":"5b5606514f1c1b54208b4a7e","slug":"153236436416-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए स्कूल में पौधा रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए स्कूल में पौधा रोपण
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए स्कूल में पौधरोपण
नई दिल्ली। राजधानी के पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली के एम.आर भारती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण अभियान, गो-ग्रीन अभियान चलाया गया। स्वयं वेलफेयर एंड एजूकेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने इस अभियान को शुरू किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश लाकड़ा, स्वयं वेलफेयर एंड एजूकेशनल ट्रस्ट की संस्थापक मनोज रानी मुंडका, रमेश, सत्यानारायण, करतार सिंह, इंद्रमणि, नरेन्द्र सिंह, रणदीप, सुभाष और सिकंदर समेत सैकड़ों छात्रों ने पौधरोपण किया। मनोज रानी मुंडका ने बताया कि पौधरोपण के दौरान स्कूली छात्रों ने काफी रूचि दिखाई। छात्रों ने खास तौर पर पाइन, नीम, पीपल, चांदनी और चमेली के पौधे लगाने में दिलचस्पी ली। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है। इसकी शुरुआत सभी को करनी चाहिए। ब्यूरो