फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राजधानी की खराब हो रही परिवहन व्यवस्था के लिए केजरीवाल और शीला सरकार जिम्मेदार : तिवारी

राजधानी की खराब हो रही परिवहन व्यवस्था के लिए केजरीवाल और शीला सरकार जिम्मेदार : तिवारी

Mon, 23 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
राजधानी की खराब हो रही परिवहन व्यवस्था के लिए केजरीवाल और शीला सरकार जिम्मेदार : तिवारी
‘खराब परिवहन व्यवस्था के लिए
विज्ञापन

आप और कांग्रेस जिम्मेदार’
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राजधानी की खराब हो रही परिवहन व्यवस्था के लिए केजरीवाल सरकार और पूर्ववर्ती शीला सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही और शीला सरकार की अनियोजित कार्यशैली के कारण सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की रीढ़ डीटीसी ठप्प होने के कगार पर है।

मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार नई बसें खरीदने में निष्क्रिय है। इस कारण डीटीसी के बेड़े में केवल 3882 बसें रह गई हैं। इनमें से भी 3100 बसें ही प्रतिदिन सड़क पर चलती हैं। अगले दो वर्षों के दौरान डीटीसी की सौ से अधिक सामान्य बसें और 700 लो फ्लोर बसें सड़कों से हट जाएंगी, क्योंकि उनके चलने की अवधि पूरी जाएगी। केजरीवाल सरकार के पास इनके स्थान पर नई बसें लाने की कोई योजना नहीं है और उसका पूरा ध्यान एक हजार बिजली की बसें खरीदने पर है, जो 2020 से पहले सड़कों पर नहीं आ सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed