फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिखने लगा ट्रकों की हड़ताल का असर

दिखने लगा ट्रकों की हड़ताल का असर

Sat, 21 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दिखने लगा ट्रकों की हड़ताल का असर
माल की बुकिंग बंद होने से व्यापारी परेशान
विज्ञापन

ट्रकों की हड़ताल लंबी चलने से कारोबार पर पड़ेगा असर

सोमवार से फलों व सब्जियों के भाव चढ़ने की उम्मीद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ट्रकों की हड़ताल से दिल्ली के व्यापारी अब परेशान होने लगे हैं। इस बात का डर सताने लगा है कि यह हड़ताल अगर लंबी चली, तो उनके व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। शनिवार को माल की बुकिंग नहीं होने से व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई। वहीं मंडियों में अनाज, दाल, सब्जियां व फल लेकर आने वाले ट्रकों की संख्या कम होने लगी है, लिहाजा अगले एक-दो दिन में सभी चीजों पर महंगाई भी बढ़ने की उम्मीद है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बेमियादी हड़ताल से दिल्ली के व्यापारी परेशान हैं। शनिवार को व्यापारी इसी खोज में थे कि कौन-सा ट्रांसपोर्टर माल बुक कर रहा है। व्यापारियों की मानें तो कुछ ट्रांसपोर्टर माल तो बुक कर रहे हैं, लेकिन गंतव्य तक पहुंचाने की बात हड़ताल खत्म होने पर ही कर रहे हैं। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के संयोजक रमेश आहुजा का कहना है कि ट्रकों की हड़ताल के कारण न तो माल आ रहा है और न जा रहा है। लुधियाना, मुंबई और जबलपुर से आने वाला माल दो दिन पहले से ही आना बंद हो गया है। अभी तक तो गोदाम में पड़े माल से व्यापारी काम चला रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में व्यापार ठप होने का खतरा है।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष अजय अरोड़ा ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद कारोबार वैसे ही ठप पड़ा है, अब ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण भी बुरा असर पड़ेगा। होलसेल बाजार में तो अभी स्टॉक है, लेकिन हड़ताल आगे बढ़ी, तो ग्राहकों को परेशान होना पड़ेगा। गांधी बाजार होलसेल मार्केट के व्यापारी बल्ली का कहना है कि अहमदाबाद, मुंबई और अमृतसर से माल आना दो दिन पहले से ही बंद हो गया है। ऐसे माहौल में हम लोग भी दिल्ली से बाहर माल नहीं भेज रहे हैं, क्योंकि तोड़फोड़ या ट्रकों में आग लगाने की घटना की आशंका होती है, ऐसे में माल का नुकसान होता है। आजाद पुर सब्जी मंडी के व्यापारी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि ट्रकों की हड़ताल का असर सोमवार से दिखने लगेगा। सब्जियां व फल लेकर ट्रक नहीं पहुंचे, तो फिर खुदरा बाजार में सब्जियों व फलों के भाव बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed