{"_id":"5b5228544f1c1b3d748b6311","slug":"153211092819-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया विरोध
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कई अस्पतालों के कर्मियों ने निकाली रैली
नई दिल्ली। लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल पब्लिक हेल्थ अलायंस (एनपीएचए) के बैनर तले दिल्ली के लगभग सभी अस्पतालों में कर्मियों ने मांग दिवस मनाते हुए अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एनपीएचए के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि इससे पहले वे शुक्रवार को हड़ताल करना चाहते थे, लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर हड़ताल टाल दी गई। मांग दिवस के तहत पीसीए लागू करने, ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, वर्दी भत्ता 1800 रुपया प्रतिमाह करने की मांग लेकर ज्ञापन दिया गया।