{"_id":"5b52284d4f1c1b4d748b607b","slug":"15321109219-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी ताप विद्युत संयंत्र में फिर घटा कोयले का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी ताप विद्युत संयंत्र में फिर घटा कोयले का स्टॉक
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी ताप विद्युत संयंत्र में फिर घटा कोयले का स्टॉक
- बिजली उत्पादन पर पड़ सकता है बुरा असर
- दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने लिखी केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी
- जैन की गुजारिश, कोयला सप्लाई सामान्य कराने की करें कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोयले की कमी से बिजली उत्पादन में गिरावट आने की चेतावनी एक बार फिर जारी की है। शुक्रवार को इसके लिए जैन ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने कोयला सप्लाई सामान्य करने को केंद्र से मदद मांगी है।
अपने पत्र में सत्येंद्र जैन ने लिखा है कि बीते चार दिनों से दादरी ताप विद्युत संयंत्र में कोयले के भंडार में तेजी से गिरावट आई है। फिलहाल इस प्लांट में एक दिन के उत्पादन भर का कोयला मौजूद है। बकौल जैन, दादरी फेज-एक व दो के अधिकारियों ने दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (डीएसएलडीसी) को सूचना दी है कि कोयला कंपनियों व रेलवे से लगातार संपर्क के बावजूद सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी है। ऐसे में उसे मजबूरन बिजली का उत्पादन घटाना पड़ेगा। 20 जुलाई को मौजूदा 1696 मेगावाट की क्षमता वाले प्लांट में सिर्फ 934 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो सकेगा।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगर दादरी प्लांट में बिजली के उत्पादन में गिरावट आई तो दिल्लीवालों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। जैन से आरके सिंह से गुजारिश की है कि वह निजी स्तर पर इसके लिए जरूरी कदम उठाएं।