{"_id":"5b5215a14f1c1b45748b615d","slug":"15321061427-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंक्रिप्टेड पेपर से हुई कंपार्टमेंट की हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंक्रिप्टेड पेपर से हुई कंपार्टमेंट की हिंदी की परीक्षा
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंक्रिप्टेड मोड से परीक्षा
केंद्र पर भेजे गए पर्चे
- प्रयोग के सफल होने से सीबीएसई उत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का इंक्रिप्टेड पेपर से परीक्षा कराने का प्रयोग सफल होता दिख रहा है। कंपार्टमेंट परीक्षाओं से शुरू किए गए इस प्रयोग के तहत शुक्रवार को 10वीं की हिंदी ए व हिंदी बी के पेपर परीक्षा केंद्र पर इंक्रिप्टेड मोड से भेजे गए। खास बात यह रही कि परीक्षा बिना किसी परेशानी संपन्न हो गई। इस प्रयोग के सफल होने से बोर्ड काफी उत्साहित है। ो सीबीएसई वर्ष 2019 से 10वीं-12वीं में बोर्ड परीक्षाओं में इंक्रिप्टेड व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। इस बार की कंपार्टमेंट परीक्षाओं से इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कर दी गई है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 100 फीसदी तरीके से इंक्रिप्टेड मोड में देश के 211 सेंटरों और विदेश में सात सेंटर में इस तरह से परीक्षा हुई। पेपर शुरू होने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा सही समय से शुरू हुई।
कंपार्टमेंट की परीक्षाओं में यह प्रयोग करके देखा जा रहा है कि स्कूलों को संसाधन की किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आती। उल्लेखनीय है कि बोर्ड में दोनों कक्षाओं के लगभग 30 लाख बच्चे परीक्षा में बैठते हैं। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों तक बिना देरी के पेपर सही तरीके से पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में बोर्ड देख रहा है कि इस तरह पेपर पहुंचाने की व्यवस्था लागू की जाती है तो बच्चों को किसी तरह की परेशानी तो नहीं होगी।