फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली सरकार से फंड नहीं मिलने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया

दिल्ली सरकार से फंड नहीं मिलने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया

Thu, 19 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार से फंड नहीं मिलने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक
विज्ञापन


नई दिल्ली। चौथे वित्त आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करने पर बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने दिल्ली सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। साथ ही समिति इस संबंध में सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने का फैसला किया है। भाजपा पार्षदों के इन प्रस्तावों का आम आदमी पार्टी की पार्षद ने कड़ा विरोध किया।

स्थायी समिति की बैठक में दिल्ली सरकार के खिलाफ दोनों प्रस्ताव भाजपा पार्षद संदीप कपूर ने पेश किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर नगर निगम के 10228 करोड़ रुपये बकाया है। लेकिन सरकार यह राशि देने को तैयार नहीं है, जबकि हाईकोर्ट भी चौथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिश लागू करके बकाया राशि देने का आदेश दे चुका है। इन मुद्दों को लेकर निगम दिल्ली सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। वहीं नेता सदन निर्मल जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार से फंड नहीं मिलने की स्थिति नगर निगम को परेशानी हो रही है। उधर, आप पार्षद रेखा त्यागी ने भाजपा के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि निगम को केंद्र सरकार से फंड लेना चाहिए। भाजपा ने नगर निगम चुनाव में वायदा किया था कि तीनों नगर निगम को फंड की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed