{"_id":"5b50b2464f1c1b6f548b57fb","slug":"153201517112-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के पहिए थमें तो बढ़ेगी महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों के पहिए थमें तो बढ़ेगी महंगाई
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों के पहिए थमे तो और बढ़ेगी महंगाई
ट्रक और बस ऑपरेटरों ने की है अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । बारिश के कारण फल व सब्जियां वैसे ही महंगी हैं । अब ट्रक और बस ऑपरेटरों के संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा से महंगाई और बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। सब्जियों व फलों के भाव में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि खुदरा बाजार में भले ही शुक्रवार से हड़ताल का असर महंगाई पर देखने को मिले, लेकिन थोक बाजार में इसका असर सोमवार से ही देखने को मिलेगा।
ट्रकों की हड़ताल की घोषणा के बाद दिल्ली में बिकने वाली सब्जियां और फलों पर महंगाई के बादल छाने लगे हैं। आजादपुर मंडी के व्यापारियों का कहना है कि अगर हड़ताल हुई तो सब्जियाें व फलों के भाव में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलेगी। मंडी के व्यापारी श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि बारिश के कारण इन दिनों वैसे सब्जियों व फलों के कम ट्रक आ रहे हैं। अगर शुक्रवार से हड़ताल हुई तो दिक्कत और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि जो ट्रक रात में चल चुकी है वह दिल्ली पहुंचेंगी। इसका ज्यादा असर सोमवार को पड़ेगा। ट्रक और बस के हड़ताल का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आस-पास के बड़े शहरों में साग-सब्जी, दूध की सप्लाई बाधित होगी। शहर में इन चीजों की कीमत बढ़ जाएगी। हालांकि ग्रामीण इलाकों में भाव नहीं बढ़ेंगे। इससे किसानों व दुग्ध उत्पादों को कीमत नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी।