फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्लास्टिक दाने की फैक्टरी के मशीन में फंसकर महिला का सिर धड़ से अलग

प्लास्टिक दाने की फैक्टरी के मशीन में फंसकर महिला का सिर धड़ से अलग

Thu, 19 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक दाने की फैक्टरी के मशीन में फंसकर महिला का सिर धड़ से अलग
फैक्टरी की मशीन में फंसकर महिला का सिर धड़ से अलग
विज्ञापन

नई दिल्ली। नरेला स्थित प्लास्टिक दाने की एक फैक्टरी की मशीन में फंसकर एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की। जांच में पता चला कि काम करने के दौरान महिला की साड़ी मशीन में फंस गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

मरने वाली महिला की शिनाख्त शांति (58) के रूप में हुई है। शांति अपने पति संतराम व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टिकरी खुर्द इलाके में रहती थी। वह चार साल से ई-ब्लॉक नरेला स्थित प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में काम कर रही थी। 17 जुलाई को काम करने के दौरान उसकी साड़ी मशीन में फंस गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि फैक्टरी में सुरक्षा में कोताही बरती गई थी। पुलिस फैक्टरी के लाइसेंस की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही सामने आने पर मालिक को गिरफ्तार किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed