{"_id":"5b50b2414f1c1b47748b5d22","slug":"153201516566-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान हमले के 6 घायल ईलाज के लिए दिल्ली आये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान हमले के 6 घायल ईलाज के लिए दिल्ली आये
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले के घायलों का एम्स में होगा इलाज
- 12 हिंदू-सिखों की अस्थियां कीरतपुर साहिब में होंगी प्रवाहित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाल ही में अफगानिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में घायल छह सिखों को दिल्ली के एम्स अस्पताल में बृहस्पतिवार को इलाज के लिए लाया गया। वहीं, हमले में मारे गए 12 सिख व एक हिंदू की अस्थियों को भी लाया गया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने मृतकों के परिवार को सांत्वना दी। साथ ही घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
हमले में घायल छह सिखों में सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, मनिंदर सिंह, नरेंदर सिंह, नरेंदर पाल सिंह एवं रविंदर कौर शामिल हैं। इसके पहले इकबाल सिंह को भी इलाज के लिए दिल्ली लाया जा चुका है। दरअसल 1 जुलाई को अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सिख नेताओं के प्रतिनिधिमंडल पर आत्मघाती हमला हुआ था। हवाई अड्डे पर संवददाताओं से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि घायल हुए सिखों के साथ आए तिमारदारों के रहने आदि का खर्च दिल्ली कमेटी वहन करेगी। दिल्ली कमेटी एवं शिरोमणी कमेटी ने अलग-अलग प्रति मृतक को एक लाख रुपये एवं प्रति घायल को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है।