{"_id":"5b4f873c4f1c1b48748b5a69","slug":"15319386171025-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी-एलएलएम में दाखिले 25 जुलाई से शुरु होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी-एलएलएम में दाखिले 25 जुलाई से शुरु होंगे
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
यूथ पेज के लिए....
एलएलबी-एलएलएम में दाखिले 25 जुलाई से होंगे शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के एलएलबी-एलएलएम कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 25 जुलाई से होने जा रही है। डीयू दाखिला कमेटी ने इन कोर्सेज का शेड्यूल तैयार कर जारी कर दिया है। इन कोर्सेज में दाखिले की पहली सूची 25 जुलाई को जारी होगी। पहली दाखिला सूची के आधार पर दस्तावेज की जांच व दाखिले की स्वीकृति 25 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी। इससे पहले छात्रों को 22 जुलाई तक अपने 12वीं व स्नातक स्तर के अंकों को पीजी दाखिला पोर्टल पर अपडेट करना होगा।
दाखिला शेड्यूल के अनुसार, दूसरी दाखिला सूची 31 जुलाई को जारी होगी और इसके आधार पर 31 जुलाई से 2 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच व दाखिले स्वीकृत होंगे। सीटें बचने पर तीसरी दाखिला सूची 6 अगस्त को जारी होगी। जिसके आधार पर 6 से 8 अगस्त तक दाखिले होंगे। एलएलबी कोर्स में सामान्य श्रेणी के दाखिले की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। केन्द्रों का आवंटन तीसरी सूची के दाखिले खत्म होने के बाद उन छात्रों को किया जाएगा, जिन्होंने तय समय में अपनी फीस जमा कराई होगी। ब्यूरो