{"_id":"5b4f87384f1c1b46748b5a5c","slug":"153193861320-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव के मसले पर मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव के मसले पर मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जल भराव के मसले पर मुख्य सचिव ने
अधिकारियों से दो दिन में मांगी रिपोर्ट
- बैठक में जलभराव के प्वाइंट की पहचान कर निपटने का प्लान तैयार करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में मुख सचिव ने निर्देश दिया कि दिल्ली के जलभराव के प्वाइंट की पहचान कर इससे निपटने का प्लान तैयार करें। अधिकारियों को दो दिन में अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपनी है। दरअसल, पिछले सप्ताह दो दिन दिल्ली में तेज बारिश हुई थी। इस दौरान कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिंटो ब्रिज अंडरपास पर तो बस ही डूब गई थी। इसी बीच हाईकोर्ट ने भी जलभराव के मामले में दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए जवाब मांगा है। 25 जुलाई को अदालत में रिपोर्ट देनी है। इसी संबंध में बुलाई गई बैठक में मुख्य सचिव ने दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी समेत दूसरी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वह दो दिन में जलभराव की समस्या की पहचान करें। साथ ही इससे निपटने की योजना भी तैयार करें। शुक्रवार की बैठक में अधिकारियों को रिपोर्ट देनी होगी।
- मिंटो ब्रिज अंडरपास पर पहुंची जलबोर्र्ड व पीडब्ल्यूडी की टीम
दिल्ली जल बोर्ड व पीडब्ल्यूडी की एक टीम ने बुधवार को मिंटो ब्रिज अंडरपास का मुआयना किया। इस दौरान जलभराव की वजह तलाशी गई। एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा मुख्यालय के नजदीक की लाइन संकरी होने से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही है। इसका समाधान निकाला जा रहा है।