{"_id":"5b4cc4554f1c1b40748b50a0","slug":"153175765013-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के स्वागत के लिए %तैयार डीयू प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के स्वागत के लिए %तैयार डीयू प्रशासन
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के स्वागत को तैयार डीयू प्रशासन
- नॉर्थ और साउथ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
- कॉलेजों के बाहर पुलिस पिकेट की रहेगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 2018-19 शुक्रवार यानी 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। नए छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीयू प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। नॉर्थ और साउथ कैैंपस में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। छात्राओं को मनचले परेशान न करें, इसके लिए प्रत्येक कॉलेजों के बाहर पुलिस पिकेट की व्यवस्था रहेगी। कैंपस में ट्रैफिक प्रभावित न हो इसके लिए भी खास तैयारी की गई है।
सभी कॉलेजों को अनुशासन समिति बनाने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। छात्रों की सुविधा के लिए शिकायत पेटी लगाई जाएगी। ताकि किसी भी तरह की परेशानी को वे समिति के साथ बेझिझक साझा कर सके। नए सत्र के लिए छात्रों को प्रशासन की सलाह हैै कि कैंपस आने के लिए वह सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करें। कॉलेज के बाहर यदि छात्र अपनी कार लगाते हैं तो इससे परिसर में जाम की स्थिति बन सकती है।
विश्वविद्यालय परिसर में प्रसिद्ध खाने के स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता रखी जाएगी। यही नहीं, प्रशासन ने छात्र संगठनों पर लगाम कसने का फैसला भी किया है। इसके तहत कैंपस की दीवारों पर पोस्टर लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि जो छात्र पीजी रूम में रहने के इच्छुक हैं वह सुरक्षा की दृष्टि से इस बात का ध्यान रखें कि पीजी का पुलिस से सत्यापन हुआ हो।