फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 16 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

नई दिल्ली। गोकुलपुरी में रविवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान ईरम (23) के रूप में हुई है। वह पांच माह की गर्भवती थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि ईरम ने फांसी लगाई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। क्षेत्रीय एसडीएम छानबीन कर रहे हैं। पुलिस को मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ईरम परिवार के साथ गली नंबर-4, जी-ब्लॉक, पुराने मुस्तफाबाद में रहती थी। 26 नवंबर 2017 को नाजिम उर्फ सोनू नामक युवक से उसकी शादी हुई थी। ईरम का मायका विजय पार्क में है। ईरम के पिता जावेद ने बताया कि रविवार को उसके ससुराल वालों का फोन आया। उनका कहना था कि ईरम ने कुछ खा लिया है, उसकी तबीयत बिगड़ गई है। परिजन उसके घर पहुंचे तो ईरम मृत मिली। उसके चेहरे और गर्दन पर निशान थे। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed