फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बारिश के पानी से भरे गडढे में गिरने से युवक की मौत

बारिश के पानी से भरे गडढे में गिरने से युवक की मौत

Fri, 13 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश के पानी से भरे गडढे में गिरने से युवक की मौत
मैनपुरी के खास ध्यानार्थ
विज्ञापन

बारिश के पानी से भरे गड्ढे
में गिरने से युवक की मौत
समयपुर बादली में हादसा, बारिश के दौरान गांव जाने केलिए निकला था पवन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक पवन की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, मूलत: मैनपुरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला पवन समयपुर बादली स्थित रामा स्वीट्स में नौकरी करता था। बारिश के दौरान पवन वह अपने घर जाने के लिए निकाला था। भारी बारिश की वजह से सड़क के किनारे गड्ढे में पानी भर गया था, जिसमें वह गिर गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से पवन की तलाश शुरू की। बारिश रुकने के करीब एक घंटे बाद पवन का शव निकाला जा सका। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी है।
घटना को लेकर इलाके के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे गड्ढे व नाले में गिरकर अक्सर लोगों की मौत होती है, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना है कि पवन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


नजफगढ नाले में तीन के डूबने की फर्जी सूचना
नई दिल्ली। नजफगढ नाले में शुक्रवार दोपहर तीन लोगों के डूबने की सूचना से अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद अन्य लोगों की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पानी की सतह पर हिलते नारियल देखकर लोगों ने समझा कि नाले में कुछ लोग गिरकर डूब रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर सूचना के बाद नजफगढ नाले से एक व्यक्ति को निकाला गया। वहां मौजूद लोगों ने नाले कि नाले में अभी तीन युवक फंसे हुए हैं। इसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग व आपदा प्रबंधन की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। बचाव कार्य शाम तक चला, लेकिन नाले में किसी के फंसे होने या डूबने की बात सामने नहीं आई। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति को नाले से निकाला गया है, वह नशे का आदी लग रहा है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed