फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   संभलकर करें एप्स और सोशल साइट्स का उपयोग: आशीष श्रीवास्तव

संभलकर करें एप्स और सोशल साइट्स का उपयोग: आशीष श्रीवास्तव

Sat, 14 Jul 2018 08:57 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
संभलकर करें एप्स और सोशल साइट्स का उपयोग: आशीष श्रीवास्तव
अमर उजाला ने आयोजित की पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक, व्हाट्सएप समेत सभी तरह की सोशल साइट्स या एप्स का उपयोग करते समय युवाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोई भी सुविधा मुफ्त में नहीं मिलती। अक्सर हमें पता नहीं होता और अपने बारे में कई जानकारियां हम इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं। जो आगे चलकर घातक भी साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीटा-1 स्थित विश्वभारती स्कूल के छात्र-छात्राओं से मुखातिब पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष श्रीवास्तव ने यह बात कही। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. भावना कुलश्रेष्ठ ने भी बच्चों को उनसे बेझिझक बात करने की अपील की।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बच्चों से कहा कि आगे चलकर आपमें से बहुत से बच्चे पुलिस अधिकारी या कर्मी बन सकते हैं। पुलिस का रवैया आम जनता के साथ दोस्तानापूर्ण हो, लगातार इस पर कार्य किया जा रहा है। इसमें सफलता भी मिल रही है। यदि किसी को कोई परेशानी या शिकायत हो तो वह आसानी से पुलिस से शिकायत कर सकता है। सबसे पहले पुलिस चौकी से लेकर थाना प्रभारी और वहां भी समाधान न मिले तो क्षेत्राधिकारी और एसपी के बाद एसएसपी तक जिले में हैं जिन्हें अपनी शिकायत से अवगत कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार तरीकों से दर्ज करा सकते हैं शिकायत
आशीष श्रीवास्तव ने शिकायत करने के चार माध्यम भी बताए। इसमें पहला तो स्वयं थाना जाकर शिकायत करना, दूसरा 100 नंबर या 1090 पर कॉल कर शिकायत करना। तीसरा ई-एफआईआर और चौथा पुलिस के ट्विटर अकाउंट में शिकायत की जा सकती है।


गलत हाथों में न चला जाए डाटा
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि अक्सर हम लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप में निजी और महत्वपूर्ण डाटा सेव कर लेते हैं। यदि इलेक्ट्रानिक गैजेट चोरी हो जाते हैं या किसी के हाथ लग जाते हैं तो कई बार इनका गलत उपयोग हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को इसका ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed