{"_id":"5cc305b7bdec2214733768d7","slug":"151556284855-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ासइक के नीचे गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ासइक के नीचे गिरने से दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में गिरी बाइक, दबने से दो
युवकों की मौत, एक घायल
परिजनों ने हत्या का आशंका जताई, जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। जारचा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के नजदीक बने नाले में तीन युवक बाइक समेत गिर गए। बाइक के नीचे दबने से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पांच दिन से गायब दो युवकों के शव नाले से बरामद हो गए हैं। उनके नजदीक ही बाइक मिली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। परिजन हत्या का आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के नया गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र सूरजभान और विशाल पुत्र मुकेश कुमार बाइक पर सवार होकर 21 अप्रैल को दादरी के गांव शाहपुर खुर्द में विजय सिंह के यहां शादी में भात रस्म में शामिल होने गए थे। लौटते समय शिवा पुत्र ज्वाला प्रसाद भी उनके साथ बाइक पर बैठ गया। तीनों एक ही बाइक 21 अपैल की रात अपने गांव के लिए निकले। जारचा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास बाइक संतुलन खोकर नाले में गिर गई। अरुण कुमार और विशाल बाइक समेत नाले में गिर गए। शिवा उनसे कुछ दूर गिरा। शिवा किसी तरह नाले से निकलकर वापस शाहपुर पहुंचा। वहां से शाहपुर निवासी सुमित ने नया गांव में घटना की सूचना दी और उसे भेज दिया। चोट लगने पर शिवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरुण व विशाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं लगने पर उन्होंने कोतवाली दादरी में 23 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई।
शुक्रवार को नाले में पानी कम हुआ तो बाइक का पिछला हिस्सा दिखाई दिया। आसपास के लोगों में इसकी चर्चा हुई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बाइक निकाली। अरुण कुमार व विशाल के शव भी नाले में मिल गए। बाइक पर बुलंदशहर का नंबर देखकर पुलिस ने जानकारी की। इसके बाद दोनों के परिवारों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि अरुण पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच का काम करता था। विशाल गुरुग्राम की निजी कंपनी में इंजीनियर था। परिजनों ने युवकों की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। शिवा ने पूछताछ में कहा कि वह उनसे अलग गिरा था और उसके बाद बेहोश हो गया। अरुण कुमार बाइक चला रहा था।