{"_id":"5b9eb4ed867a557fea1194bc","slug":"151537127661-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर होस्टेस ने संस्था के खिलाफ कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर होस्टेस ने संस्था के खिलाफ कराई एफआईआर
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
एथलेटिक्स ट्रेनिंग संस्था के खिलाफ एफआईआर
- एयर होस्टेस ने प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
- कहा संस्था की लापरवाही से प्रशिक्षण के दौरान टूटी एड़ी की हड्डी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक एयर होस्टेस ने एथलेटिक्स ट्रेनिंग देने वाली संस्था के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली की रहने वाली एयर होस्टेस का आरोप है कि सेक्टर-96 की संस्था की लापरवाही से प्रशिक्षण के दौरान एड़ी की हड्डी टूट गई थी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के अरविंदो मार्ग निवासी अंजना जैन ने एथलेटिक्स ट्रेनिंग के लिए सेक्टर-96 नोएडा में वेलोना एंटरटेनमेंट में रजिस्ट्रेशन कराया था। 18 मार्च से उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। आरोप है कि छह महीने पहले ट्रेनिंग के दौरान उसे ऊंचाई से चार फीट पानी में छलांग लगाने के लिए कहा गया था। छलांग लगाई तो कम पानी होने के कारण उनके दाहिने पैर के एड़ी की हड्डी टूट गई। इसके बाद वह पिछले छह महीने से सफदरजंग अस्पताल में इसका इलाज करा रही है। आरोप है कि कंपनी की गैर जिम्मेदाराना रवैये व लापरवाही के चलते उन्हें शारीरिक रूप से बहुत कष्ट पहुंचा है।