{"_id":"5b42465b4f1c1b97468b54d1","slug":"151531070043-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आज शहर में, रूट देखकर ही निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आज शहर में, रूट देखकर ही निकलें
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पीएम आज शहर में, रूट देखकर ही निकलें
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेक्टर-81 स्थित सैमसंग की नई यूनिट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ पीएम हेलीकॉप्टर से आएंगे या फिर सड़क मार्ग से इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सड़क मार्ग के लिए अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली है। पीएम का काफिला बेरोकटोक आयोजन स्थल तक पहुंच सके, इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
सड़क मार्ग से पीएम के नोएडा आने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक पीएम हैलीकॉप्टर से नोएडा आ सकते हैं जबकि सड़क मार्ग से वापस दिल्ली रवाना होंगे। सैमसंग परिसर में ही हैलीपेड तैयार किया गया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने दोनों ही विकल्पों को ध्यान में रखकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक शहर के कई रास्ते बंद रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर लायक सिंह ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड व एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। डीएनडी फ्लाईवे की ओर से नोएडा, मयूर विहार, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट व गाजियाबाद के बीच आवाजाही करने वाले वाहनों को एनएच-24 या अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, परी चौक से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के रास्ते डीएनडी से दिल्ली को जाने वाले वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।