{"_id":"6b070431622b7d0a5a01b7e0","slug":"150-crore-recovered-in-6-months-yet-the-outstanding-amount-remains-undiminished-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113061-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 6 माह में 150 करोड़ वसूली, फिर भी बकाया कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 6 माह में 150 करोड़ वसूली, फिर भी बकाया कम नहीं
विज्ञापन
- एक अप्रैल 2026 को बिल्डरों पर 2,314 आरसी का 583 करोड़ बकाया
- अब छह माह बाद भी बिल्डरों पर 573 करोड़ बकाया, 2,397 आरसी लंबित
- हर माह औसतन 25 करोड़ की हो रही वसूली, खत्म नहीं हो रहा खरीदारों का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
जिला प्रशासन ने छह माह में उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण के रिकवरी सर्टिफिकेट पर बिल्डरों से 150 करोड़ की वसूली की है, लेकिन उसके बाद भी बकाया धनराशि कम नहीं हो रही है। एक अप्रैल को बिल्डरों पर 583.73 करोड़ रुपये बकाया था। छह माह बाद भी करीब उतनी ही धनराशि बकाया है। आरसी की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में खरीदारों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।
यूपी रेरा आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है, जो संबंधित जिलों के प्रशासन को भेज दी जाती है। गौतमबुद्ध नगर में भी लगातार आरसी भेजी जा रही है। उन पर वसूली हो रही है, लेकिन लंबित आरसी की संख्या कम नहीं हो रही है। साथ ही, बकाया धनराशि भी उतनी की है। एक अप्रैल 2026 को प्रशासन के पास 583.73 करोड़ रुपये की 2,314 आरसी लंबित थी। इसके बाद से प्रशासन छह माह में बिल्डरों से 150 करोड़ रुपये वसूल चुका है। इसके बाद भी जिले में बिल्डरों पर बकाया धनराशि 573 करोड़ रुपये हैं, जबकि आरसी की संख्या 2,397 हैं। अपनी जमापूंजी की वसूली का 2,397 खरीदार अभी भी इंतजार कर रहे हैं।
सबसे अधिक बकाया और वसूली दादरी में
जिले की आरसी सबसे अधिक दादरी तहसील से जुड़ी है। वहां इस समय 1,982 आरसी लंबित है, जो 481 करोड़ रुपये से अधिक हैं, जो एक अप्रैल 2026 को 413 करोड़ थी। वहीं, दादरी तहसील ने छह माह में बिल्डरों से 122 करोड़ रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन
वसूली पर नहीं है ज्यादा ध्यान
बिल्डरों से बकाया धनराशि की वसूली पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण वसूली भी नाममात्र की हो रही है। एक तरफ 400 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि बकाया है। वही दूसरी ओर दादरी तहसील में वसूली केवल 9.94 करोड़ रुपये ही हुई है। वहीं सितंबर माह में 573 करोड़ रुपये की वसूली में से केवल 12.26 करोड़ रुपये वसूली हुई। जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में सदर व दादरी तहसील में बिल्डरों से 44.53 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। इस दौरान 42.69 करोड़ रुपये की आरसी में बिल्डर व खरीदारों के बीच आपसी समझौता हो गया।
शिकायतों की रफ्तार धीमी पर आरसी की संख्या में वृद्धि
यूपी रेरा में अब तक 62,485 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल ही 60 हजार के पार पहुंच चुका था, लेकिन अब शिकायत की रफ्तार धीमी है। वहीं आरसी लगातार जारी हो रही है। खरीदारों का कहना है कि आदेशों का पालन नहीं होने पर यूपी रेरा आरसी जारी कर रहा है। यहीं कारण है कि गौतमबुद्ध नगर में भी लंबित आरसी की संख्या कम नहीं हो रही है। साथ ही इसका एक कारण वसूली कम होना भी हैं।