{"_id":"6276ae20d39e9a605c0b669c","slug":"15-year-old-boy-crushed-noida-news-noi6472462176","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल के बच्चे को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 साल के बच्चे को कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। बीसरू मोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने 15 साल के बच्चे को कुचल दिया, इसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की लेकिन तब तक आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने पुन्हाना-बिसरू रोड पर करीब 30 मिनट तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शी मोइद्दीन और नवाब ने बताया कि शनिवार को दिन के करीब एक बजे एक हाईवा डंपर पिनगवां की ओर से तेज रफ्तार से आया जो अचानक ही बिसरू मोड़ पर मुड़ा जहां रोड पार कर रहा 15 साल का अयान उसके नीचे आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अयान अपने पिता को दुकान पर खाना देने जा रहा था तभी ये हादसा हुआ है। जांच अधिकारी हेमराज ने बताया कि शव व डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल भेज दिया गया है।