Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 roadways buses of the depot are junk, passengers are upset due to non-arrival of new buses.

Noida News: डिपो की 15 रोडवेज बसें कबाड़, नईं बसें नहीं आने सेे यात्री परेशान

Wed, 01 Oct 2025 06:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
15 roadways buses of the depot are junk, passengers are upset due to non-arrival of new buses.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज डिपो में 15 रोडवेज बसें कबाड़ के रूप में तब्दील हो गई हैं। इन बसों ने अपनी रूट की 10 साल वैधता पूरी कर ली है। इनके बदले में अभी डिपो में नई बसें नहीं आई हैं। कंडम बसों का लोकल रूटों पर सबसे ज्यादा असर दिखाई देने लगा है।
स्कूल, कॉलेजों व दैनिक काम-धंधे पर जाने वाले यात्री परेशान हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार अब डिपो को नई बसों की जरूरत है। 10 साल से ज्यादा समय पूरा करने वाली बसों का हैड ऑफिस की नियुक्त तकनीकी टीम की ओर से निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद खराब या खटारा बसों को कंडम किया जाता है। इसके बाद डिपो रूट से बसों को हटा देता है। कि जिले की जनसंख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से डिपो में 250 रोडवेज बसों की आवश्यकता है, लेकिन अब डिपो के पास खुद की 177 बसें व 23 बसें (किलोमीटर स्कीम) यानी लीज की रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों भारत पंकज , रोहित , अजय प्रदीप और बचन सिंह ने बताया कि डिपो में पहले से ही बसों की कमी थी। यदि नई बसें भेजी जातीं तो थोड़ी राहत मिल सकती है। जिले के रोडवेज डिपो में बसों की कमी एक बार फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। कुल 202 बसों में से 15 जर्जर बसें रूट से बाहर हो गई हैं, जिससे अब केवल 187 बसें ही संचालन में हैं।
इनमें से लगभग 87 बसें पुरानी तकनीक (बीएस-3 और बीएस-4) की हैं। बसों की संख्या घटने से खासकर लंबी दूरी के रूटों और दैनिक यात्रियों को अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इनमें से 48 के करीब बसों की पानीपत, झञ्जर, भिवानी भेज दिया गया। नई बसों के बदले पुरानी बिल्कुल खटारा बसें डिपो में आई हुई हैं। बाकी बची हुई बसों ठीक करवाने के लिए विभाग के कर्मचारी रूटों पर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद भी कई बसें बीच रास्ते में खड़ी हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों ने मांग की कि डिपो में नई बसें भेजी जाएं, ताकि वे आरामदायक सफर तय कर सकें। रोडवेज विभाग कैथल के वर्कशॉप मैनेजर अनिल का कहना है कि कैथल डिपो में पुरानी 15 बसों को कंडम किया गया है। नई बसों की डिमांड भेजी हुई जल्द ही बसें आने की उम्मीद है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed