फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 percent more patients reached the district hospital

Noida News: जिला अस्पताल में पहुंचे 15 फीसदी अधिक मरीज

Mon, 24 Jun 2024 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
15 percent more patients reached the district hospital
जिला अस्पताल में पहुंचे 15 फीसदी अधिक मरीज
विज्ञापन

- गर्मी से तबियत खराब होने के मामले सबसे अधिक, 2800 मरीज ओपीडी में पहुंचे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला संयुक्त अस्पताल में सोमवार को 15 फीसदी अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 30 फीसदी मरीज गर्मी से तबियत खराब होने की वजह से आए थे। करीब 2800 मरीज इस दौरान ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचे।

जिला अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक आमतौर पर 2200 से 2500 मरीज रोजाना ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को यह आंकड़ा 2800 तक पहुंच गया। करीब 950 मरीजों ने मेडिसिन, नेत्र रोग और त्वचा रोग की ओपीडी में खुद को दिखाया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनुराग सागर ने बताया कि अभी गर्मी कम हुई है। लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बनी हुई है। इससे गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि हीट एग्जॉशन जैसे मांस पेशियों में खिंचाव, डायरिया, बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, लाल होना जैसी दिक्कतें भी मरीजों में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed