{"_id":"5f0f07ae8ebc3e63997109ca","slug":"15-new-corona-case-in-nooh-mewat-news-noi5234569110","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 और लोगों में कोरोना की पुष्टि, 7 ठीक होकर घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 और लोगों में कोरोना की पुष्टि, 7 ठीक होकर घर लौटे
विज्ञापन
नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। वहीं सात लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। आलदोका में एक, पिनगवां में एक, बलई में एक, तावडू में आठ, फिरोजपुर झिरका में एक, पुन्हाना में एक, ऊंटका में एक और जाटका शिशवाना गांव में नए मामले सामने आए।
मंगलवार को 19 मामले सामने आए थे, बुधवार को भी एक साथ 15 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। कई दिनों से जिले में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है। हर दिन जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के 113 एक्टिव मरीज हैं। कुल 372 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 255 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में 10779 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 9094 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1685 लोगों की निगरानी जारी है। 9767 लोगों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 9310 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 56 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने लोगों से कहा की वे घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क का प्रयोग अवश्य करें। ताकि जिले में कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर लोगों को जिले में जागरूक करने में लगा हुआ है। कोरोना के प्रभाव से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।