Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.5 lakh students of the district will participate in the road safety quiz.

Noida News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेंगे जिले के 1.5 लाख विद्यार्थी

Wed, 15 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh students of the district will participate in the road safety quiz.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों के 1.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी जिला पुलिस की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे। यह प्रश्नोत्तरी बुधवार को जिले के सभी खंडों में स्कूल व कॉलेज स्तर पर करवाई जाएगी। इसके बाद खंड स्तर और इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जानी है।
परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां कर ली है। परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक होगी। प्रश्नोत्तरी के दौरान एसपी, डीएसपी, यातायात पुलिस प्रभारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल-कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। स्कूलों में प्रश्नोत्तरी करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल प्राचार्यों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी ने भी महाविद्यालयों के प्राचार्याें, निदेशकों को प्रश्नोत्तरी करवाने का पत्र जारी किया है। प्रश्नोत्तरी में स्कूल स्तर पर तीसरी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं, कॉलेज स्तर पर सभी वर्ष के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रश्नोत्तरी का परिणाम स्कूलों व कॉलेजों को ऑनलाइन व हार्ड कॉपी जिला अधिकारियों को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की सभी संस्थानों को तीन से चार मिनट की वीडियो और चार से पांच फोटो भी विभाग को भेजने होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूल प्राचार्याें को प्रश्नोत्तरी करवाने व विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के आदेश दिया हैं। प्रश्नोत्तरी की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
तीन श्रेणियों में बांटी तीसरी से 12वीं तक की कक्षाएं
जिला पुलिस की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में तीसरी से 12वीं तक की कक्षाओं को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में कक्षा तीन से पांच, दूसरी श्रेणी में कक्षा छह से आठ और तीसरी श्रेणी में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। वहीं, चौथी श्रेणी में कॉलेज के विद्यार्थियों को रखा गया है। जिले के सभी राजकीय और निजी संस्थानों से कुल 1,54,700 विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
दूसरे चरण में छठी से आठवीं के बिलासपुर खंड से 3,200 हिंदी और तीन हजार अंग्रेजी, छछरौली से हिंदी के आठ हजार और अंग्रेजी के दो हजार, जगाधरी खंड से हिंदी के 12 हजार और अंग्रेजी के दस हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। मुस्तफाबाद से दो हजार हिंदी और 1,500 अंग्रेजी, रादौर से तीन हजार हिंदी और 1,500 अंग्रेजी, साढौरा से हिंदी के 2,500 और 800 अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी में शामिल होंगे।

इसी तरह तीसरे चरण में नौवीं से 12वीं के बिलासपुर खंड से 4,200 हिंदी और चार हजार अंग्रेजी, छछरौली से हिंदी के आठ हजार और अंग्रेजी के दो हजार, जगाधरी खंड से हिंदी के 15 हजार और अंग्रेजी के दस हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। मुस्तफाबाद से तीन हजार हिंदी और दो हजार अंग्रेजी, रादौर से 3,500 हिंदी और 2,000 अंग्रेजी, साढौरा से हिंदी के तीन हजार और 700 अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed