फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 lakh cheated in the name of providing plot, case registered

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 15 लाख ठगे, केस दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
15 lakh cheated in the name of providing plot, case registered
मुरादनगर। प्लाॅट दिलाने के नाम पर युवक से 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। नवीपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 मार्च को वह अपने ऑफिस पर बैठे हुए थे, इसी बीच उनके पास दो युवक आए और कहा कि अपने परिचित की प्रॉपर्टी बेचनी है। प्रदीप कुमार ने सौदा तय होने के बाद छह लाख रुपये की नकदी व नौ लाख रुपये का चेक दिया। बाकी रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि समय पर दोनों बैनामा करने के लिए नहीं आए। जब उनके द्वारा पते पर गए तो वहां पर रहते ही नहीं है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पकंज शुक्ला ,अभिषेक निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed