फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 km long Ganga water line will be repaired, funds will be released

Noida News: 15 किमी लंबी गंगाजल लाइन की होगी रिपेयरिंग, जारी होगा फंड

Sat, 25 Nov 2023 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
15 km long Ganga water line will be repaired, funds will be released
15 किमी लंबी गंगाजल लाइन की होगी रिपेयरिंग, जारी होगा फंड
विज्ञापन

- जगह-जगह पाइपलाइन ध्वस्त, 11 किमी की मरम्म्त के लिए 4.95 करोड़ का फंड जारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा में गंगाजल की 80 क्यूसेक लाइन की मरम्मत के लिए 4.95 करोड़ की राशि जारी की गई है। इससे 11 किमी लंबी लाइन की मरम्मत होगी। बाकी पाइपलाइन की मरम्मत के लिए जल्द एस्टिमेट तैयार। जिसके बाद प्राधिकरण फंड जारी करेगा।
नोएडा में गंगाजल आपूर्ति की पाइपलाइन जगह-जगह ध्वस्त हो गई है। इस वजह से प्राधिकरण 130 मिलियन लीटर गंगाजल की कम आपूर्ति कर पा रहा है। मास्टर प्लान 2031 के मुताबिक शहर में 330 मिलियन लीटर गंगाजल की रोजाना आपूर्ति की जानी है। फिलहाल 200 मिलियन लीटर रोजाना की आपूर्ति की जा रही है। गंगाजल की 80 क्यूसेक परियोजना की लाइन की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन



एक्सप्रेसवे के किनारे की सैकड़ों सोसाइटियों को गंगाजल का इंतजार

प्राधिकरण की 37.5 क्यूसेक परियोजना के माध्यम से एक्सप्रेसवे के किनारे की सोसाइटियां और 25 सेक्टरों के 6 लाख लोग लाभ प्राप्त करेंगे। इसके लिए दिनरात काम चल रहा है। इसके तैयार होते ही ग्रेटर नोएडा की सीमा में बनी सोसाइटियों को गंगाजल मिल पाएगा। इस बाबत प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस काम में चीफ सेक्रेटरी की ओर से कुछ जानकारी मांगी गई है। इसके बाद जल्द ही काम खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

गंगाजल की लाइन रिपेयरिंग के लिए फंड रिलीज किया गया है। आगे की लाइनों के लिए भी एस्टिमेट तैयार होने के बाद पैसा दिया जाएगा। पानी की आपूर्ति दुरुस्त कराई जाएगी। - लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed