फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 including BJP-AAP candidates filed nominations

Noida News: भाजपा-आप प्रत्याशियों समेत 15 ने किए नामांकन

Tue, 30 Apr 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
15 including BJP-AAP candidates filed nominations
02 दिन में कुल 26 प्रत्याशियों ने दाखिल किए 30 नामांकन पत्र
विज्ञापन

13 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन पत्र दाखिल किए मंगलवार को



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार सहीराम पहलवान ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने नई दिल्ली से राधे श्याम शर्मा को डमी प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। उन्होंने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कुल 13 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज सहित तीन महिला प्रत्याशी हैं।






मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, भाजपा के डमी उम्मीदवार ने दो सेट नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। साथ ही, चांदनी चौक से एक पंजीकृत (गैर मान्यता प्राप्त) दल के एक उम्मीदवार ने भी दो सेट नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सातों सीटों पर उम्मीदवारों ने नामांकन किए। इनमें नई दिल्ली से चार, चांदनी चौक से तीन, उत्तर पूर्वी दिल्ली से तीन, पश्चिमी दिल्ली सीट से दो और उत्तर पश्चिम, दक्षिण व पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। राजधानी में नामांकन भरने की अंतिम तिथि छह मई है। सात मई को नामांकन की जांच की जाएगी और नौ मई को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article