{"_id":"5f441ddc8ebc3e3cd30a025d","slug":"144-metre-long-skywalk-will-connect-the-sector-15-metro-to-two-sectors-noida-news-noi5317382173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन को दो सेक्टरों से जोड़ेगा 144 मीटर लंबा स्काईवॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन को दो सेक्टरों से जोड़ेगा 144 मीटर लंबा स्काईवॉक
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन और गोलचक्कर पर 144 मीटर लंबा स्काईवॉक बनेगा। यह स्काईवॉक मेट्रो स्टेशन के अलावा दो अन्य सेक्टरों को जोड़ेगा। इसके बनने से चौराहे पर लोगों को सड़क पार करने के लिए दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी। प्राधिकरण इस योजना को पूरा करने के लिए टेंडर निकाल चुका है। इसकी लागत 2.36 करोड़ होगी।
स्काईवॉक को बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट, ट्रांसफर) के आधार पर बनाया जाएगा। जो भी एजेंसी इसे बनाएगी। उसके पास इस स्काईवॉक पर विज्ञापन लगाने का अधिकार होगा। इस आधार पर उक्त एजेंसी अपना पैसा निकाल सकेगी। 10 वर्षों बाद इसे प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा।
अहम है कि सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-2 का गोलचक्कर है। यहां दिल्ली की ओर से दो रास्तों से आने वाले वाहनों का दबाव होता है। इसके अलावा नोएडा के उद्योग मार्ग पर यातायात का भारी दबाव होता है। यही नहीं मेट्रो स्टेशन के नीचे से एक मुख्य सड़क दूसरे स्टेशनों को जोड़ती है। यहां पैदल सड़क पार करने वालों को राहत दिलाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने अब यहां योजना को मंजूरी दी है। यहां स्काईवॉक बनाने की योजना खासी पुरानी है।
विज्ञापन
यह है स्काईवॉक की योजना
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को सीढ़ियों के रास्ते नीचे मुख्य सड़क पर नहीं उतरकर स्काईवॉक के सहारे पुलिस चौकी से आगे सेक्टर-14 और अशोक नगर की ओर जाने की सुविधा मिलेगी। यह 144 मीटर लंबा स्काईवॉक होगा। इसकी मदद से लोगों को मुख्य सड़क पर गोलचक्कर और दूसरे अन्य रास्तों से आने वाले वाहनों के बीच से सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सेक्टर-14 के कोने से सेक्टर-1 तक होगा स्काईवॉक
सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-14 को जोड़ने वाले स्काईवॉक के बीच में सेक्टर-14 के कोने से एक और स्काईवॉक निकलेगा, जो कि सेक्टर-1 इंडियन ऑयल बिल्डिंग तक जाएगा। उद्योग मार्ग जाने वाले यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से यहां आकर उतरना होगा। इससे मेट्रो स्टेशन जाने वाले लोगोंा को खासी सुविधा होगी।