{"_id":"69051d612e308b2a710f5f35","slug":"144-candidates-got-employment-na-news-c-20-vns1022-1173046-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 144 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 144 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
विज्ञापन
जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेला लगा। इसमें पंजीकृत कुल 368 अभ्यर्थियों में से 144 को रोजगार मिला। मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इसमें होटल ताज, जीएस इंटरप्राइजेज, पेटीएम सहित सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया। सेवायोजन वाराणसी मंडल के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने अभ्यर्थियों को नौकरी पूरी ईमानदारी से करने की सलाह दी। दीप सिंह ने मेले में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों से बेरोजगार अभ्यर्थियों का परिचय कराया।
-- -- -- --
आईटीआई करौंदी में 17 को मिली नौकरी
आईटीआई करौंदी परिसर में शुक्रवार को लगे रोजगार मेले में कुल 17 युवाओं को रोजगार मिला। प्लेसमेंट सेल प्रभारी सुनी कुशवाहा ने बताया कि टाटा मोटर्स लिमिटेड सानंद गुजरात के लिए विभिन्न ट्रेड से पासआउट 18 से 24 आयु वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेला लगाया गया था। इसमें 36 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य एमके सिंह ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।