{"_id":"5c02c4f1bdec224180577472","slug":"141543685361-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बावला में लूट, डकैती सहित अन्य मामले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बावला में लूट, डकैती सहित अन्य मामले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बावला में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
तावडू। लूट, डकैती सहित अन्य आधा दर्जन मामले के आरोपी को पकड़ने गांव बावला जा रही पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने लाठी, डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया। वहीं हमले की आड़ में आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने विरोध कराने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद सहित 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई कल्लू खान ने बताया कि शनिवार अर्ध रात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट, डकैती, जानलेवा हमला, अवैध हथियार सहित विभिन्न मामलों में आरोपी सलीम उर्फ चिन्नी निवासी गांव बावला में अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की तीन गाड़ियां करीब 3 बजे आरोपी के घर दबिश देने पहुंची। लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस टीम को आरोपी के घर से पहले ही रास्ते में घेर लिया और घरों की छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान रास्ते में खड़े लोगों ने हाथों में लिए हुए लाठी, डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव के कारण सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। एएसआई ने बताया कि गांव निवासी इस्सर, शहनाज और सलमान को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। ब्यूरो