{"_id":"5b4c9cf14f1c1b6f548b4d3d","slug":"141531747569-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टर साम्प्रदायिक संगठनों की साजिशों के खिलाफ खडा हुआ ‘साम्प्रदायिकता विरोधी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टर साम्प्रदायिक संगठनों की साजिशों के खिलाफ खडा हुआ ‘साम्प्रदायिकता विरोधी मोर्चा
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिकता विरोधी मोर्चा की बैठक आयोजित
नूंह/नगीना। देश में बढ़ती सांप्रदायिकता व हिंदू मुस्लिमों के बीच दरार पैदा करने की कट्टर सांप्रदायिक संगठनों की साजिशों के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सांप्रदायिकता विरोधी मोर्चा की एक बैठक हुई, जिसमें मेवात, गुरुग्राम, यमुनानगर व पानीपत के कई संगठनों के दर्जनों प्रगतिशील व बुद्धिजीवी शामिल हुए। सभी ने देश में बढ़ते वैमनस्य व सांप्रदायिक खतरे के खिलाफ चिंता व्यक्त की।
मोर्चे के संयोजक संजीव वालिया ने बताया कि हरियाणा के कुछ संगठनों व लोगों ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाकर कुरुक्षेत्र, हिसार व रोहतक में बहुत सारी संस्थाओं व व्यक्तियों के साथ मीटिंग की है, इसी कड़ी में आज मेवात क्षेत्र के अमनपसंद व तरक्कीपसंद साथियों की नूंह में बैठक हुई है। जिसके बाद राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा व एक राज्य सम्मेलन बुलाया जाएगा।