Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 foreign nationals living illegally in the capital were caught.

Noida News: राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक पकड़े

Wed, 08 Oct 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
14 foreign nationals living illegally in the capital were caught.
द्वारका जिला पुलिस ने सितंबर में चलाए अभियान में मिली सफलता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धर पकड़ जारी है। सितंबर माह में पुलिस ने अलग अलग इलाके से 14 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें 11 नाइजीरिया, दो आइवरी कोस्ट और एक बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत केंद्र में भेज दिया है और इनकी निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिले के एंटी नारकोटिक्स सेल नौ, मोहन गार्डन थाने ने दो, वाहन चोरी निरोधक शाखा, द्वारका सेक्टर 23 और डाबरी थाना पुलिस ने एक एक विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनकी पहचान नाइजीरिया निवासी एलोचुकु सिलास ओबिजियोफोर, नदुका ओकवोन्को विटालिस, डेविड विलियम्स, ओनीका माइकल, स्टेनली इकेचुकु, जॉनसन डेविड अमेह, सनडे चुकुवुनोन्सो अगबाता, उडेगु हेनरी यू, पीटर ओनीबुची इलेगबुनानमु, अलेक्जेंडर चुकवेजेक्वू अनीदेबे और हमजा के रूप में हुई है। वहीं आइवरी कोस्ट निवासी नागरिकों की पहचान कौआसी एमिल याओ और एन जीबीओ लाडज्रो केविन, जबकि बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान अबुल हसनत भुइयां तुहिन के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए सभी नागरिकों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से सभी को निर्वासित करने प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed