{"_id":"628fe40055692a1faa5b2d75","slug":"14-employees-of-bank-and-finance-company-booked-for-fraud-noida-news-noi650794578","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और फाइनेंस कंपनी के 14 कर्मियों धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और फाइनेंस कंपनी के 14 कर्मियों धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
दनकौर। बिलासपुर कस्बा निवासी व्यापारी के नाम से फर्जी तरीके ऋण जारी कर दिया गया। बैंक खाते से लोन की रकम भी कटने लगी। कोर्ट के आदेश पर दनकौर कोतवाली में बैंक प्रबंधक सहित फाइनेंस कंपनी के 14 कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। व्यापारी का आरोप है कि उसके नाम पर फर्जी तरीके से ऋण जारी कर दिया गया। बैंक अधिकारी ने उसके खाते से फाइनेंस कंपनी को रकम दे दी।
बिलासपुर कस्बे निवासी व्यापारी अनुपम तायल का कहना है कि उनका कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। खाते से अधिकांश लेन-देन होता रहता है। व्यापारी का आरोप है कि उन्होंने किसी भी कंपनी या बैंक से कोई लोन नहीं लिया है। इसके बावजूद उनके खाते से कई किस्तों में 50 हजार रुपये की रकम निकल ली गई। इस संबंध में बैंक में जाकर प्रबंधक से जानकारी मांगी तो प्रबंधक ने कोई जानकारी नहीं दी। वहीं बजाज फाइनेंस कंपनी से संपर्क करने पर भी व्यापारी संतुष्ट नही हुआ। रकम नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर बैंक प्रबंधक डोरीलाल गौतम और बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी दीपक कुमार, मधुर कुमार, संजीव नयन, राजीव नयन, बालाजी राव, प्रमित, शशिकांत व नौशाद आदि समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी राधा रमन सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।