फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   13,653 vehicles challaned, 2,256 seized in seven months

Noida News: सात महीनों में 13,653 वाहनों का चालान, 2,256 जब्त

Thu, 27 Nov 2025 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
13,653 vehicles challaned, 2,256 seized in seven months
फोटो----
विज्ञापन


-परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों से की गई करोड़ों की वसूली

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिलेभर में पिछले सात महीनों में बिना फिटनेस और नियमों का उल्लंघन कर रहे 13,653 वाहनों पर सख्ती दिखाते हुए परिवहन विभाग ने चालान किया है। वहीं 2,256 वाहनों को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के तहत अब तक कुल 5.65 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया।


परिवहन विभाग के आकड़ों के अनुसार 18 अक्तूबर को ग्रेप 2 लागू होने के बाद प्रवर्तन की टीमों ने अलग-अलग जगहों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 1300 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गई। उनमें 899 वाहनों का चालान किया गया और 401 वाहनों को जब्म किया गया। विभाग ने कुल 22.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। अधिकारियों का कहना है कि कई वाहन मालिक बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद अपनी पुरानी और बिना फिटनेस वाली गाड़ियों को सड़कों पर उतार रहे हैं। ऐसे वाहन सामान्य वाहनों की तुलना में ज्यादा धुआं छोड़ते हैं और सीधे शहर की हवा को जहरीला बनाते हैं। इसी वजह से सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया था। परिवहन विभाग के मुताबिक केवल ग्रेप लागू होने के बाद ही नहीं, बल्कि पिछले सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान भी विभाग की निगरानी लगातार जारी थी।
विज्ञापन

वर्जन
नियमों के अनुरूप वाहनों का संचालन करें और समय से अपने वाहनों की फिटनेस कराएं। अन्यथा टीम द्वारा ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- उदित नारायण पांडेय, आरटीओ प्रवर्तन, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed