फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केएमपी एक्सप्रेस वे पर कंपनी की लापरवाही वाहन चालकों पर पड़ सकती है, भारी

केएमपी एक्सप्रेस वे पर कंपनी की लापरवाही वाहन चालकों पर पड़ सकती है, भारी

Sat, 14 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेस वे पर कंपनी की लापरवाही वाहन चालकों पर पड़ सकती है, भारी
केएमपी एक्सप्रेस वे पर कंपनी की लापरवाही वाहन चालकों पर पड़ सकती है, भारी
विज्ञापन

-बारिश से सड़क के नीचे जगह-जगह कट रही मिट्टी, नहीं लगा हैं, कोई संकेतक
-आए दिन अनियंत्रित हो जाते हैं वाहन, कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर सड़क के साथ डाली गई मिट्टी बारिश के कारण जगह-जगह से कट गई है। गांव डिंगरहेड़ी पुल के पास भी सड़क धसने लगी है। स्थिति यह है कि किनारे पर कोई संकेतक नहीं लगे होने के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को इसका तनिक भी आभास नहीं होता है। बेहतर यातायात के नाम पर टोल टैक्स वसूलने वाली पाथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का भी इस और जरा भी ध्यान नहीं है। कई बार कटी मिट्टी के वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। अगर इस पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) और टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं गाय, तो किसी न किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
केसीसी बिल्डकॉन कंपनी द्वारा मानेसर से पलवल तक करीब 53 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 457 करोड़ 81 लाख रुपये में किया गया है। अप्रैल 2016 में यह एक्सप्रेस वे चालू हुआ था। हालांकि शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ सड़क की स्थिति बिगड़ती गई। बरसात के कारण विभिन्न जगह पर पानी के बहाव के कारण सड़क के नीचे से मिट्टी बह गई है। गांव डिंगरहेड़ी पुल के पास भी कई जगह पर सड़क के नीचे से मिट्टी कट गई है। वाहन चलाने वाले जाकिर, सलीम, अब्दुल जब्बार, पदम, पवन व इरशाद आदि का कहना है कि बरसात में पानी के बहाव से सड़क के नीचे कटी हुई मिट्टी वाहन चालकों का दिखाई नहीं देती है। ऐसे में कई बार उनके वाहन सड़क पर चलते समय अनियंत्रित हो जाते हैं। ऐसे में आमने-सामने पड़ने वाले वाहनों के लिए हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

चालकों का कहना है की केएमपी एक्सप्रसे वे से गुजरने वाले चालकों से सुगम यातायात सुविधा के नाम पर पाथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की ओर से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। सड़क के मेंटीनेंस की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी की ही है। लेकिन कंपनी के अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: पी 1 सड़क के नीचे कटी मिटटी के ऊपर से गुजरता ट्रक
फोटो कैप्शन: पी 2 बरसात में सड़क के साथ भारी मात्रा में कटी मिट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed