{"_id":"5b4240bd4f1c1ba5468b5526","slug":"131531068605-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर लाठी डंडा से हमला कर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर लाठी डंडा से हमला कर मारपीट करने का आरोप
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
लाठी डंडों से हमला करने के बाद घर में घुसकर की तोड़फोड़
तावडू। उपमंडल के गांव पचगांव में दबंग लोगों द्वारा पीड़ित के घर पर लाठी डंडों से हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने प्लाट पर जबरदस्ती कब्जा करने के लिए घर में तोड़फोड़ करने सहित घर के आंगन में खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
पीड़ित जमशेद निवासी गांव झांड़ा जिला पलवल ने बताया की वह कई वर्षो से गांव पचगांवा थाना तावडू में परिवार के साथ रहता है। उसने गांव में एक प्लाट खरीदा हुआ है। जिसकों दंबग आरोपी जबरदस्ती अपना कब्जा करना चाहते है। पीड़ित का आरोप है की रविवार करीब 10:30 बजे पीड़ित परिवार के बच्चे प्लाट में खेल रहे थे। उसी दौरान आरोपी प्लाट में आए और बच्चों को मार-पीटकर वहां से भगा दिया। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उसकी सात साल की बेटी के साथ भी बुरी तरह से मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गई। पीड़ित का कहना है की परिवार के लोगों ने बमुश्किल वहां से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन आरोपियों ने घर पर पथराव कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के सामान सहित वहां खड़ी कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक झगड़े से संबधित कोई भी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।