{"_id":"6a917d03afc1335c60033c09","slug":"13-players-from-the-district-to-showcase-their-skills-at-the-cbse-taekwondo-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104437-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के 13 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के 13 खिलाड़ी
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में ताइक्वांडो खिलाड़ी सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 बॉयज़ ताइ
फोटो
देवबंद में 29 अगस्त से शुरू होगी पांच दिवसीय प्रतियोगिता
लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सहारनपुर में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंडर-14, 17 व 19 कैटेगरी में गौतमबुद्ध नगर के 13 खिलाड़ी प्रतिभा का परिचय देंगे। खिलाड़ी शनिवार को आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे।
सहारनपुर के देवबंद स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में 29 अगस्त से 02 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें नॉर्थ जोन-1 के सीबीएसई बोर्ड के स्कूल के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें ग्रेनो वेस्ट स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ है । विद्यालय के ताइक्वांडो कोच सुमित चक्रवर्ती एवं टीम मैनेजर योगेश रावत ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में अद्वैत अवस्थी, नक्ष आनंद, सलार सईद खान, शशमिथ सेंगर और रुद्रांश अरोड़ा मैदान में उतरेंगे। अंडर-17 वर्ग में शाये जोशी, सैयद अरहान, अरमीत निर्वाण, अनुज कन्नौजिया, अथर्व सिंह और प्रणमय महाराज अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं, अंडर-19 वर्ग में अनुज और शंभव चौधरी विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य गुरदीप कौर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।