फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   13 eminent personalities received Durga Swaroopa Samman

Noida News: 13 विभूतियों को मिला दुर्गा स्वरूपा सम्मान

Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
13 eminent personalities received Durga Swaroopa Samman
उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभूतियों को कि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में रविवार को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 विभूतियों को दुर्गा स्वरूपा सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि नम्रता पाठक और बिंदु वोरा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी विभूतियों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन की सचिव रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मानित होने वालों में साहित्य क्षेत्र से विद्या बिंदु सिंह, प्रो. सुरेंद्र विक्रम, नवलकांत सिन्हा समेत अंबरीन जैदी (लेखिका), सैयद अली (हॉकी खिलाड़ी), उमेश प्रसाद (तैराक), सुनील चंद्र जोशी (टेबल टेनिस खिलाड़ी), रचना गोविल (एथलीट), सुनीता झिंगरान (गायिका), फरहाना फातिमा (अभिनेत्री व नृत्यांगना), संजोली पांडेय (लोकगायिका), पद्मश्री नसीम बानो (चिकनकारी कलाकार), समाजसेवी अमित अग्रवाल शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, दुर्गा स्वरूपा बिजनेस एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नौ युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। पांच गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दी गई। शिक्षकों को दुर्गा स्वरूपा गुरु सम्मान और दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दुर्गा स्वरूपा छात्र शौर्य सम्मान दिया गया। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रोनी शाह, प्रशांत सिंह, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, शताक्षी, विवेक बदलानी, राजेश कुमार तिवारी, अक्षय अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, प्रतिमा सोनकर, पदम दीक्षित और तुषार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभूतियों को कि

उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभूतियों को कि

उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभूतियों को कि

उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभूतियों को कि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed