{"_id":"5c0ea181bdec22416605a495","slug":"121544462721-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खण्ड के सबसे बड़े गांव से पुलिस ने दो सट्टा किंगो को किया गिरफ्तार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खण्ड के सबसे बड़े गांव से पुलिस ने दो सट्टा किंगो को किया गिरफ्तार।
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
गांव साकरस से पुलिस ने दो सटोरियों को किया गिरफ्तार
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में स्टाफ परिवर्तन के बाद रविवार रात पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए उनके अड्डों की रेकी की। उसके बाद सोमवार को खंड के सबसे बड़े गांव साकरस में जुआ-सट्टा खेलने वालों पर दल-बल के साथ रेड की। रेड में पुलिस ने प्रमुख दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बढ़ते जुआ-सट्टा ने जिले के युवाओं को अपराध की ओर धकेल दिया है। जिससे यहां के युवाओं का भविष्य चौपट होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी हालत में किसी भी व्यक्ति को जुआ-सट्टा खेलने व खिलाने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साकरस गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस की मिलीभगत का झूठा आरोप लगा कर कुछ लोग सट्टेबाज बने हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि साकरस गांव से सट्टा किंग इलियास पुत्र सिराजुद्दीन और गोविंद पुत्र रतिराम को दबोच कर सट्टा के 6350 रुपये बरामद किए है। उन्होंने कहा दोनों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया है। ब्यूरो