फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेवात को अपराध मुक्त कर जीतेंगे लोगों का भरोसा: नवनिुयक्त एसपी नूंह

मेवात को अपराध मुक्त कर जीतेंगे लोगों का भरोसा: नवनिुयक्त एसपी नूंह

Mon, 26 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
मेवात को अपराध मुक्त कर जीतेंगे लोगों का भरोसा: नवनिुयक्त एसपी नूंह
जिले को अपराध मुक्त कर जीतेंगे लोगों का भरोसा : दुग्गल
विज्ञापन

नूंह के नए पुलिस कप्तान ने की पहली पत्रकार वार्ता
जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध खनन और गोहत्या पर अंकुश लगाने का दिया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना/नूंह। मेवात के नवनियुक्त पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने सोमवार को नूंह स्थित अपने कार्यालय में जिले के पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने अपराधी और भ्रष्ट अधिकारियों के प्रति अपने कठोर रुख का जिक्र किया, वहीं उन्होंने मेवात की आम जनता के साथ दोस्ती से सद्भावना का माहौल बनाने की बात कही। उन्होंने मेवात को अपराध मुक्त बनाने और इलाके में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध खनन और गोहत्या पर अंकुश लगाकर लोगों का विश्वास जीतने की बात कही।
एसपी दुग्गल ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में झूठी शिकायतें करने और लोगों पर झूठे मुकदमा दर्ज कराने की एक प्रवृति है जिसे रोकने का प्रयास किया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उसे जेल भेजा जाएगा और निर्दोष को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जितनी उनके पास पुलिस फोर्स है उसी को मजबूत बनाकर जिले को अपराध मुक्त बनाने की कोशिश की जाएगी वहीं थानों में आने वाले दलालों पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा बल्कि जनता की सेवा के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पत्रकारों को जिले के क्राइम की सही जानकारी मिले इसके लिए आज से ही पीआरओ नियुक्त कर दिया गया है तथा जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि पत्रकारों को घटना की जानकारी देने में कोई देरी न करें। एसपी ने कहा कि मेवात में ऑनलाइन शॉपिंग और टटलू के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं इसपर नकेल कसी जाएगी। वहीं राजस्थान में चुनावों के मद्देनजर पड़ोसी जिलों के अधिकारियों से बैठक हो रही है। जरूरत पड़ने पर रात्रि गश्ती और जांच अभियान शुरू किए जाएंगे। वहीं जरूरत के मुताबिक जिले में नाके लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- पहली पत्रकारवार्ता में जानकरी देते नवनियुक्त एसपी राजेश दुग्गल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed