फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीएम कार्यालय से निगमायुक्त को कारण बताओ नोटिस

सीएम कार्यालय से निगमायुक्त को कारण बताओ नोटिस

Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सीएम कार्यालय से निगमायुक्त को कारण बताओ नोटिस
सीएम कार्यालय से निगमायुक्त को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

गुरुग्राम। सोशल मीडिया के जरिये नगर निगम को शिकायतें मिलने पर कार्रवाई नहीं होने से मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त से खफा है। समय पर शिकायतों का निपटारा नहीं होने और निगम अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लेने पर निगम आयुक्त यशपाल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगम आयुक्त को 15 दिन के अंदर जवाब देना होगा। वहीं, निगम आयुक्त का कहना है कि वह अपना काम समय पर और ईमानदारी से कर रहे हैं, जो शिकायतें निगम दायरे के बाहर होती हैं, उससे संबंधित महकमे या उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाता है।
हरियाणा सरकार ने सोशल मीडिया के जरिये शिकायत देने की व्यवस्था की है। इसके साथ गुरुग्राम नगर निगम का अपना ट्विटर हैंडल भी है। इस पर लोग शिकायत के साथ टैग करते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद कुछ समस्याएं जस की तस रह जाती हैं। कई समस्याओं का हल हो जाता है। सूत्रों के अनुसार, सीएमओ से जारी नोटिस में कहा गया है कि नगर निगम गुरुग्राम का प्रदर्शन प्रदेश के अन्य निगमों से कमजोर रहा है। समय से निर्णय नहीं लेने और सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रेकर (एसएमजीटी) पर लगातार देरी पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में हुई वीडियो कांफ्रेंस में निगम अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। उन निर्देशों की भी पालना नहीं की गई, जिसमें कहा था कि वीडियो कांफ्रेंस में निगमायुक्त अनुपस्थित नहीं रह सकते और मुख्यमंत्री के तत्कालीन प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने नाराजगी जाहिर करते जवाब तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से मिला नोटिस
नगर निगम के सोशल मीडिया ग्रुप में आई शिकायतों के निस्तारण में देरी, सार्वजनिक शौचालयों की आई शिकायतों का निपटारा समय पर नहीं करने, अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं करने, शहर के पार्कों की सफाई समय पर नहीं होने पर, सड़कों व बाजरों में अतिक्रमण की शिकायतों को निपटारा नहीं करने आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed