फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.20 lakh cheated from shopkeeper in the name of depositing money daily

Noida News: रोजाना रकम जमा कराने के नाम पर दुकानदार से 1.20 लाख ठगे

Sat, 13 Sep 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh cheated from shopkeeper in the name of depositing money daily
प्राइवेट बैंक के मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रोजाना रकम जमा कराने के नाम पर फास्ट फूड दुकानदार से 1.20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रोजाना 200 रुपये जमा कराने के बाद आरोपियों ने पैसे नहीं दिए। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राइवेट बैंक के मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


छलेरा गांव में छोले भटूरे की दुकान लगाने वाले रूपम सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उससे अगस्त 2022 में सुपर सिक्योर फंड निधि लिमिटेड नामक बैंक के एजेंट ने संपर्क किया। इस बैंक का ऑफिस सलारपुर के पास होने की जानकारी दी गई। एजेंट ने उसकी मुलाकात बैंक मैनेजर नीरज से कराई। बैंक मैनेजर ने बताया कि निधि बैंक का समन्वय बंधन बैंक से है और अभी बैंक की तरफ से एक स्कीम चलाई गई है। इसके तहत दुकानदारों को 200 रुपये रोजाना जमा कराने होंगे। बाद में अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसके बाद 28 अगस्त 2022 को मैनेजर नीरज और एजेंट रामकृपाल मौर्य के कहने पर रूपम सिंह योजना में रकम जमा करने लगा और 2 साल तक किस्त जमा की। इसी दौरान एजेंट ने रुपये लेने आना बंद कर दिया। इसके बाद उसने 5 जून 2024 को निधि फंड लिमिटेड ऑफिस जाकर पासबुक को अपडेट करने को कहा लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पासबुक पासबुक अपडेट करने से मना कर दिया। वहीं आरोप है कि पीड़ित के खाते में 1.28 लाख रुपये होने चाहिए थे लेकिन कम धनराशि ही जमा की गई जिसमें 1.20 लाख रुपये पीड़ित के होते हैं, जो बैंक की तरफ से दिए जाने हैं। आरोप है कि पीड़ित ने जब बैंक मैनेजर से मुलाकात कर रुपये रिफंड करने के लिए कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर इस मामले में नीरज गौतम और एजेंट रामकृपाल मौर्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed