फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 year wait is over, 227 buyers got the house

12 साल का इंतजार खत्म, 227 खरीदारों को मिला घर

Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
12 year wait is over, 227 buyers got the house
आम्रपाली के घर खरीदार कब्जा लेते हुए। अमर उजाला
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट के 101 खरीदारों और नोएडा के सिलीकॉन सिटी-2 के 126 खरीदारों को शनिवार को 12 साल के इंतजार के बाद आशियाना मिल गया। प्रोजेक्ट पर पूजा करने के बाद अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) ने खरीदारों को कब्जा पत्र सौंप दिया। प्रोजेक्ट के बाकी 278 खरीदारों को अगस्त और अक्तूबर तक कब्जा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में आम्रपाली ने प्रोजेक्ट लांच किया था। यहां पर 379 लोगों ने विला खरीदे थे। सभी को तीन साल में कब्जा देने का वादा किया गया था, लेकिन कब्जा नहीं मिला। प्रोजेक्ट में देरी होने के बाद खरीदारों ने प्राधिकरण, प्रशासन, शासन और विभिन्न न्यायालयों में गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। वर्ष 2017 में खरीदार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली के सभी निदेशकों को हटाकर आईआरपी नियुक्त किया। इसके बाद वर्ष 2020 में टेंडर निकाला गया। आम्रपाली के सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने का काम नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) को दिया गया। अब 101 विला के कब्जा पत्र मिलने के बाद खरीदारों में खुशी का माहौल रहा। ज्यादातर खरीदार परिवार के साथ पहुंचे थे। सभी खरीदारों ने ताली बजाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed