फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   12 roads will remain closed in Jalandhar today due to Valmiki procession

Punjab: जालंधर में आज बंद रहेंगे 12 सड़क मार्ग... स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी, शामिल होंगे 10 हजार लोग

Mon, 06 Oct 2025 10:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Updated Mon, 06 Oct 2025 10:08 AM IST
सार

भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को जालंधर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते सुबह 10 से रात 8 बजे तक 12 मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। 

विज्ञापन
12 roads will remain closed in Jalandhar today due to Valmiki procession
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को जालंधर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते सुबह 10 से रात 8 बजे तक 12 मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन


शोभायात्रा की शुरुआत अली मोहल्ले के प्राचीन मंदिर से दोपहर दो बजे होगी, जो भगवान वाल्मीकि चौक, लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक और सब्जी मंडी चौक से होती हुई वापस अली मोहल्ले पर समाप्त होगी। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान सुरक्षा, सफाई, पानी, मोबाइल टॉयलेट्स और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और शोभायात्रा में पूर्ण श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ भाग लें, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन


ये रास्ते आज रहेंगे बंद : भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से अली मोहल्ला रोड, लवकुश चौक (मिलाप चौक), भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक व पुरानी सब्जी मंडी चौक रोड।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा आयोजित
भगवान वाल्मीकि आश्रम धुना साहब ट्रस्ट की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का नेतृत्व धुना साहब ट्रस्ट के गद्दी नशीन महंत मलकियत नाथ व चेयरमैन ओम प्रकाश गब्बर कर रहे थे। इस शोभा यात्रा में भगवान वाल्मीकि जी के जीवन पर आधारित मनमोहक झांकियां, भजन कीर्तन मंडलियां, बैंड बाजे वालों के साथ भारी संख्या में भक्तजन शामिल थे। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई बेरी गेट पहुंची तो वहां वाल्मीकि समाज के नेता विक्की चीदा और लक्की चीदा ने अपने सैकड़ों साथियों सहित शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया। विक्की चीदा ने गद्दी नशीन महंत मलकियत नाथ और ओम प्रकाश गब्बर को सिरोपा डालकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed