{"_id":"5ff8a0008ebc3e340a04a656","slug":"12-cases-dealt-with-in-the-meeting-of-the-grevens-committee-noida-news-noi5587297152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में निपटाए 12 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में निपटाए 12 मामले
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला लोक एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 12 शिकायतें आईं। जिनमें से अधिकतर मामलों का मौके पर ही निपटान किया गया।
महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन परिसर में गांव बडौली निवासी दीपचंद व अन्य ग्रामवासियों की गांव में पंचायती प्लाटों पर अवैध कब्जा होने संबंधी शिकायत पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ौली व तहसीलदार को 15 दिन में अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। गांव बहीन निवासी जवाहर सिंह व अन्य की शिकायत पर सरपंच व बीडीपीओ को निर्देश दिए कि दो माह में नालियों की मरम्मत व साफ-सफाई सुनिश्चित करें। गांव तुमसरा निवासी सुमित बैसला की 25 साल पुरानी पेयजल लाइन की शिकायत पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि इसे दुरुस्त कर दिया गया है और ट्यूबवेल भी लगा दिया गया है। गांव बामनीखेडा निवासी हरीचंद की शिकायत थी कि उनकी बस्ती में 12 फुट के रास्ते को कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं व घरों के पानी की निकासी बंद कर दी है। जिस पर एसडीएम पलवल ने बताया कि रास्ते की पैमाइश करवाई गई और पाया गया कि पंचायत दूसरी जगह जमीन देने को तैयार है। गांव महेशपुर निवासी नरेंद्र की राशन डिपो होल्डर की शिकायत पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि इस डिपो के तहत आने वाले राशन कार्ड धारकों की चेकिंग कर रिपोर्ट दें। इस मौके पर विधायक हथीन प्रवीण डागर, जिला परिषद की चेयरपर्सन आशावती, नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त संतेंद्र दूहन आदि मौजूद रहे।