फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11th phase talk failed

सातवें दौर की वार्ता भी विफल, 11 को होगी महापंचायत

Sat, 06 Feb 2021 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
11th phase talk failed
सातवें दौर की वार्ता भी विफल, 11 को होगी महापंचायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। किसानों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को सातवें दौर की वार्ता भी विफल रही। प्राधिकरण ने मांगों पर कमेटी बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान मांग पूरी होने पर ही धरना खत्म करने पर अड़े रहे। 11 फरवरी को महापंचायत होगी। उसके बाद पल्ला गांव में विकास कार्यों को रोका जाएगा।
किसान नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत लाभ देने की मांग कर क्रमिक अनशन पर हैं। शुक्रवार को प्राधिकरण की ओर से एसीईओ केके गुप्ता, दीपचंद्र और ओएसडी सचिन कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह वार्ता करने पहुंचे। किसान नेता सुनील फौजी, मनीष बीडीसी समेत 31 किसानों के प्रतिनिधियों ने वार्ता की। किसानों को मुआवजा रेट को लेकर जांच के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा भूमिहीनों को पुनर्वास का लाभ देने, प्रभावित किसान परिवार के युवाओं को स्थानीय कंपनियों में 50 फीसदी रोजगार का आरक्षण देने और आबादी के मामले के निस्तारण के लिए शासन से राय मांगने का भरोसा दिया, लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हुए। सुनील फौजी ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर सतेंद्र सिंह, ओमेंद्र, कृष्ण भाटी, लोकेश भाटी, सुंदर सिंह, बाबूराम, राकेश कुमार, कपिल, दयाराम, फिरे भाटी, बाबूराम बैठे।
विज्ञापन

लोकगीत गाकर समय बिता रहीं महिलाएं
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर पर क्रमिक अनशन के साथ ही महिलाएं भी धरने पर पहुंच रही है। महिलाएं घूंघट में लोकगीतों के जरिये विरोध दर्ज करवा रही हैं। महिला बलेशरी ने कहा कि अधिकारी समझ लें, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed