{"_id":"5c9b79a3bdec221401277d62","slug":"11553693091-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुड़ाये 16 गोवंश, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुड़ाये 16 गोवंश, आरोपी फरार
विज्ञापन
गोतस्करों से 16 गोवंश छुड़ाए, आरोपी फरार
नगीना। अरावली की पहाड़ियों से सटे क्षेत्र नांगल मुबारिकपुर से बुधवार सुबह सीएस
पुलिस स्टाफ ने दबिश देकर 16 गोवंश को गोतस्करों से मुक्त कराया है। पुलिस को
देखते ही तीनों गोतस्कर भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों की मदद से गोतस्करों की पहचान कर ली गई है। नगीना थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नूंह जिला पुलिस के सीएस स्टाफ को गुप्ता सूचना मिली
कि नांगल मुबारिकपुर गांव की पहाड़ियों से कुछ गोतस्कर 13 बैल और 3 गायों को हत्या के लिए लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी देखते ही गोतस्कर गोवंश को छोड़कर पहाड़ों की ओर भाग निकले। पुलिस ने पहाड़ पर गोतस्करों का काफी पीछा किया लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। गोवंश को गोशाला भेज दिया गया है। नगीना थाने में पुलिस अधिकारी अमर सिंह की शिकायत पर सुहेल, मुकीम, इद्दी के खिलाफ हरियाणा गोसंवर्धन एवं गोसंरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की रही है। पुलिस अधिकारी विजयपाल ने बताया कि सीएस स्टाफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुबह दबिश दी गई जिसमें 16 गोवंश तस्करों से छुड़ाए है। 3 लोगों के खिलाफ सीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।